कृति सैनॉन की जीवनी | Kriti Sanon Biography In Hindi


Kriti Sanon Biography In Hindi


Kriti Sanon / कृति सैनॉन एक भारतीय अभिनेत्री (Actress) और मॉडल हैं। जो मुख्य रूप से हिंदी और तेलुगु फिल्मों के लिए काम करती है. फ़िल्मी दुनिया में आने से पहले कृति इलेक्ट्रॉनिक्स की स्टूडेंट थीं। हालाँकि कृति फिल्मों में आना चाहती थीं। कृति ने फिल्मों में अपना पहला डेब्यू तेलगु मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म 1: नेनोक्कडीने से किया था। इस फिल्म में इन्होने समीरा की भूमिका अदा किया था। फिल्म में उनके अपोजिट तेलगु अभिनेता महेश बाबू थे। कृति बॉलीवुड मे बहुत कम समय मे फेमस अभिनेत्री बन गयी। चलिए जानते है कृति के लाइफ के बारे मे।

प्रारंभिक जीवन – Early Life :-

कृति सैनॉन का जन्म 27 जुलाई 1990 को नई दिल्ली में हुआ था। उनके पिता राहुल सैनॉन एक चार्टर्ड अकाउंटेंट है. इनकी माँ गीता सेनन हैं जो की दिल्ली विश्वविद्यालय में एक एसोसिएट प्रोफेसर रह चुकी है। कृति की एक बहन है – नुपुर सेनन।
Education : कृति ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल आरके पुरम् से की है। उन्होंने अपनी स्नातक (Graduation) इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार मे बैचलर ऑफ़ टेक्नोलॉजी की पढ़ाई जेपी सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, नोएडा से की है।

फिल्मी सफ़र  – Debut :- 

कृति ने फ़िल्मी दुनिया में कदम तेलगु फिल्म से रखा था। उनकी पहली तेलगु फिल्म मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म 1: नेनोक्कडीने थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेता महेश बाबू नजर आये थे। कृति को अपनी पहली ही फिल्म में आलोचकों के अच्छे कंमेंट्स मिले थे। इसके बाद कृति ने बॉलीवुड में फिल्म हीरोपंती से डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके अपोजिट जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ नज़र आये थे। जिसमें कृति ने डिम्पी की भूमिका निभाई थी सेनन को इस फिल्म के लिए फिल्म फेयर में बेस्ट फीमेल डेब्यू अवार्ड से भी नवाजा गया।
इसके बाद साल 2015 में, इन्होने एक और रोमांटिक एक्शन कॉमेडी फिल्म ‘दिलवाले’ में काम किया और इस फिल्म में इनके साथ मुख्य भूमिका में शाहरुख खान, काजोल और वरुण धवन मौजूद थे। जब की इस फिल्म को डायरेक्ट किया था रोहित शेट्टी ने, फिल्म तो धमाल मचा गयी और कृति के अभिनय को भी सराहा गया।

लव अफेयर – Kriti Sanon Love Story :-

कृति की लव अफेर की बात करे तो अभिनेता सुशांत राजपूत के साथ चर्चा चला जोरो से था पर कृति ने इसे बकवास करार दी,

कृति सैनॉन के बारे मे ज़्यादा जानकारी – More Information About Kriti Sanon


⇒ शरीर माप /Height     –    (1.73m)
Kriti Senon
            Kriti Senon
 शौक /Hobbies         –     खाना बनाना और मूवी देखना,
 धर्म /Religion           –    हिंदू
⇒ पसंदीदा भोजन /Favorite Food   – चायनीज फुड,
⇒ पसंदीदा रंग /Favorite Color    –     सफेद
⇒ पसंदीदा पर्यटन स्थल /Favorite Place  – गोआ 

⇒ पसंदीदा अभिनेता /Favorite Actor   –   आमिर ख़ान,
⇒ पसंदीदा अभिनेत्री /Favorite Actress  – काजोल और रेखा, ,
⇒ कृति सैनॉन धूम्रपान करती है /smoke? : नही
⇒ कृति सैनॉन शराब पीती हैं /alcohal? :   नही

प्रसिद्ध फ़िल्मे – Filmography :-

1: नेनोक्कडीने (2014), हीरोपंती (2014), दोह्चय (2015), दिलवाले (2015), और राबता (2017) मे,